नई दिल्ली, मार्च 30 -- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कार की सर्विस कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सर्विस सेंटर जाना, वहां घंटों इंतजार करना या फिर पिक-अप और ड्रॉप के लिए पूरे दिन का प्लान खराब करना हर किसी के बस की बात नहीं। ग्राहकों की इसी परेशानी को समझते हुए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक शानदार सॉल्यूशन लेकर आई है। कंपनी ने 'Quickstop' (क्विकस्टॉप) नाम से एक नया सर्विस फॉर्मेट लॉन्च किया है। अब आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, बल्कि सर्विस सेंटर खुद आपके पास आएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।कैसे काम करता है 'Quickstop'? यह एक पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट सेटअप है जिसे शिपिंग कंटेनरों को मॉडिफाई करके बनाया गया है। ये 'कंटेनर सर्विस सेंटर' उन जगहों पर लगाए जा रहे हैं जहां गाड़ियों की आवाजाही ...