नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कच्चे माल और अन्य लागत में लगातार वृद्धि के असर की आंशिक भरपाई के लिए अगस्त से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने घोषणा की है। मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी की वास्तविक राशि अलग-अलग मॉडल के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी। कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार उपाय करती रही है। हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रखने का प्रयास जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...