नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट का अब नया दौर शुरू हो चुका है। कंपनी अब व्हीकल के डिजाइन और रेंज के साथ इसमें कई यूनिक फीचर्स भी जोड़ रही हैं। इसी वजह से कई मॉडल अब ICE टू-व्हीलर को भी चुनौती देने लगे हैं। इस सेगमेंट में अब कई नई कंपनियों और स्टार्टअप की भी एंट्री हो रही है। इन्हीं में से एक कार्गोस (Qargos) का भी है। दरअसल, ये स्टार्टअप एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कर रही है जिसमें किसी कार की तरह 225 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। View this post on Instagram A post shared by MATRIX REALTY (@abhiconsultantdreamhome007) दरअसल, पुणे स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप कार्गोस के कार्गोस F9 इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इसे हाल ही में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया...