नई दिल्ली, मई 5 -- मारुति सुजुकी ने भले ही इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में काफी देर से एंट्री की, लेकिन अब उसने यहां भी रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। दरअसल, अप्रैल 2026 के टॉप इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की लिस्ट में मारुति ई-विटारा 5वीं पोजीशन पर रही। इतना ही नहीं, इस इलेक्ट्रिक SUV ने पहली बार 1000 यूनिट की सेल्स का आंकड़ा भी पार कर लिया। इस शानदार सेल्स के साथ उसने देश में पहले से अपनी जड़ें जमा चुकी हुंडई मोटर के साथ चीनी कंपनी BYD और दक्षिण कोरियन ब्रांड किआ को भी पीछे छोड़ दिया। खास बात ये है कि वियतनाम की विनफास्ट से ये सिर्फ 8 यूनिट पीछे रही। यह भी पढ़ें- सोफे जैसी सीट वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, इसके 3 पहिए कभी गिरने नहीं देंगे मारुत ई-विटारा की इस सेल्स आंकड़े से ये साफ है कि मई में ये विनफास्ट को ओवरटेक कर सकती है। इसकी बड़ी वजह मारुत...