सीवान, मार्च 24 -- बड़हरिया। प्रखंड के बजरंग मोड़ गिरधरपुर में दो अप्रैल से आयोजित श्री मारुति नंदन महायज्ञ के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बजरंगदल के जिला महामंत्री यज्ञ अध्यक्ष परमेश्वर कुशवाहा ने की। बैठक यज्ञ की तैयारी को लेकर चर्चा की गई और अलग अलग जिम्मेवारी दी गई। अध्यक्ष परमेश्वर ने बताया कि कलश यात्रा 2 अप्रैल को यज्ञ स्थल से निकाली जाएगी जो बदरजीमी दाहा नदी से जल भराई की जाएगी। वही 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक यज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें प्रत्येक दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका सुश्रीधर्ममूर्तिली जी महाराज अयोध्याधाम से संगीतमय प्रवचन किया जाएगा। वही यज्ञाचार्य पंडित ऋतुराज तिवारी बीएचयू लंका बनारस के मंत्रोच्चारण से यज्ञ को प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष परमेश्वर थे। मौके पर परमेश्वर कुशवाहा...