गिरडीह, अप्रैल 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के खिजुरडीहा में श्री श्री 108 मारुतिनंदन प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 201 कन्या के अलावा महिलाएं शामिल थी। मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। खिजुरडीहा के मारुतिनंदन मंदिर प्रांगण से राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और साथ में जामवंत की आकर्षक झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी। बाजे गाजे और भक्ति संगीत के साथ कलश यात्रा मंडरडीह, कोयरीडीह, चक्रदाहा सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया। मौके पर जय श्री राम, हर हर महादेव, जय हनुमान के नारे से सभी दिशाएं गूंज रही थी। नगर भ्रमण के पश्चात कलश यात्रा राजा बांध नदी घाट पर पहुंची। अवध धाम से पधारे यज्ञाचार्ज पंडित शंकर शरण शास्त्री, गणेश शास्त्री, विवेक शास्त्री, अंकित...