काशीपुर, मार्च 18 -- जसपुर। मारिया स्कूल में ग्रेजुएशन डे मनाया गया। स्कूल के यूकेजी कक्षा के छात्रों को विधायक आदेश चौहान ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही आगे की कक्षा में अच्छे से पढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया। मंगलवार को स्कूल पहुंचे मुख्य अतिथि एवं विधायक आदेश चौहान का प्रधानाचार्य फादर जोमन, मैनेजर फादर मैथ्यू ने स्वागत किया। बच्चों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विधायक ने स्कूल के शिक्षण कार्य की प्रशंसा कर बच्चों से मन लगाकर पढ़ने को कहा। यहां मैनेजर फादर मैथ्यू ,फादर टॉम, प्रिंसिपल फादर जोमोन टीए आदि शिक्षक अभिभावक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...