मारिया स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधक को दी समारोहपूर्वक विदाई
काशीपुर, जुलाई 14 -- जसपुर। मारिया स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य फादर जोमन, पूर्व प्रबंधक फादर मैथ्यू, पूर्व बर्सर फादर जिबिन को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने अपने संस्मरण साझा किए। बुधवार को स्कूल सभागार में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त किया। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, आधारभूत विकास, सह-पाठ्यक्रम, पाठ्येतर गतिविधियों को याद किया। इस दौरान स्कूल के नये प्रधानाचार्य फादर जिमी, नये प्रबंधक फादर बिजू, नए बर्सर के रूप में फादर मेजो ने पदभार संभाला। शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने नये प्रबंधन को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.