काशीपुर, अप्रैल 8 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। मारिया स्कूल के छात्र नमन का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। भाकियू एवं आत्मा संस्था ने बच्चे को सम्मानित किया है। बुधवार को भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता, अमनप्रीत सिंह, आत्मा संस्था अध्यक्ष मुख्तार सिंह ने तहसील पहुंचकर स्टांप वेंडर श्याम बाबू के पुत्र नमन का स्वागत कर अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। छात्र नमन ने कक्षा एक से कक्षा पांच तक मारिया स्कूल में शिक्षा प्राप्त की है। नमन साइंटिस्ट बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.