मारिया प्रोसेशन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सिमडेगा, मई 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के काटुकोना पल्ली में आयोजित मारिया प्रोसेशन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा और कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि मारिया प्रोसेशन केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम है। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को सबसे अधिक जरूरत आपसी एकता, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत, आपसी सौहार्द और धार्मिक एकता से है। यहां सभी समुदाय मिल-जुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.