मारा-पीटा और जान से मारने की दी धमकी
सोनभद्र, जून 9 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने बरगंवा निवासी युवक की तहरीर पर एक नामजद आरोपी एवं उसके तीन अन्य साथियों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के एक मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी तहरीर में पीड़ित सिराज अली पुत्र शेरअली उम्र 18 वर्ष निवासी कसर थाना बरगंवा ने आरोप लगाया था कि वह अपने मामा साफिक खान पुत्र मुस्तफा खान ग्राम कुलडोमरी टोला बियहंवा शादी का कार्ड देने आया था। मामा के घर से वापस जाते समय सुभाष स्कूल औड़ी के निकट प्रिंस यादव पुत्र राजेश यादव निवासी कुलडोमरी टोला बियहंवा ने तीन साथियों के संग मेरी गाड़ी रोक ली और मुझे जमकर मारापीटा। शोर मचाने पर भद्दी भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। इलाज कराने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.