नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- UP News: गैस सिलेंडर के लिए मारामारी के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कालाबाजारी पकड़े जाने की खबर सामने आई। यहां एक मकान से 52 घरेलू गैस सिलेंडर मिले हैं। एक घर में इतने गैस सिलेंडर देखकर छापेमारी करने पहुंचे अधिकारी भी सन्न रह गए। खाद्य आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को मुखबिर सूचना पर कृष्णा नगर के न्यू सरदारी खेड़ा के एक मकान में छापामारी कर कुल 52 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया है। क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी की शिकायत पर कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस सिलेंडर कालाबाजारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को न्यू सरदारी खेड़ा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर घरेलू सिलेंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.