गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- ट्रांस हिंडन। होली का पर्व अपने परिवार के साथ मनाने के लिए सोमवार को कौशांबी बस डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होने के बावजूद यात्रियों को करीब एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। घर जल्दी जाने के चलते यात्रियों को सीट के लिए मारामारी करनी पड़ी। इस बार होली का पर्व दो व चार मार्च को मनाया जाना है। कौशांबी डिपो से लखनऊ, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर समेत अन्य इलाकों के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। त्योहार अपनों के बीच मनाने के लिए सोमवार को डिपो पर लखनऊ, बरेली और बदायूं समेत अन्य बसों में सीट के लिए मारामारी की स्थिति रही। यात्री अनुज कुमार ने बताया कि रायबरेली जाने के लिए करीब 50 मिनट से बस का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बस में सीट खाली नहीं होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.