रांची, अप्रैल 6 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। मारांगकिरी गांव में रविवार रात शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर रंगारंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रघुनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। महोत्सव में कुड़माली झूमर नृत्य कलाकार रेबती महतो और बनोमली महतो ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पूर्वी सिंहभूम के पटमदा से आई भारतीय जन कल्याण छऊ नृत्य समिति ने उस्ताद सनत कुमार महतो के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बालीगाड़ा से पहुंची धनंजय छऊ नृत्य समिति ने उस्ताद देवेंद्रनाथ महतो के निर्देशन में आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मनसा मुंडा, मुखिया सुभद्रा देवी, समाजसेवी धर्मेन्द्र महतो समेत कई गणमान्य ल...