मारहरा में जीएसटी अफसरों ने दी नए प्रावधानों की जानकारी
एटा, जून 6 -- शनिवार को मारहरा नगर पालिका के सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जीएसटी के वरिष्ठ अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर राकेश प्रताप राव ने की। बैठक में व्यापारियों को जीएसटी में समय-समय पर होने वाले बदलावों एवं नवीन प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने जीएसटी के लाभ बताते हुए व्यापारियों से कर नियमों का पालन करने तथा समय पर टैक्स जमा करने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारी वर्ग की ओर से प्रदेश मंत्री गौरव गुप्ता, राहुल भारद्वाज, जितेंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, गौरव गुप्ता गोल्डी, अक्षत राठी, सुनील कुमार, सचिन सोनी, विजय सोनी सहित अनेक व्यापारियों ने जीएसटी संबंधी जानकारी ली।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- जीएसटी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.