जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बुधवार को शीतला अष्टमी (बासोड़ा) पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर शीतला माता की पूजा की और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बच्चों के आरोग्य की कामना की। माता को मीठी पकौड़ी, मीठा भात, दही, राबड़ एवं बाजरा का भोग लगाया जाता है। शीतला अष्टमी को बांसौड़ कहा जाता है। यह पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। माता को चढ़ाया गया। श्वेता अग्रवाल ने बताया कि घरों में आग लगने से बचाने के लिए महिलाएं शीतला अष्टमी पर व्रत रख पूजा करती हैं। साकची स्थित मारवाड़ी मंदिर, साकची शीतला माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...