मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईशर गणगौर तीज महोत्सव पर शनिवार को डोमा पोखर स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंदिर परिवार की ओर से सोलह कुएं का जल, दूब, ज्वारा, गुलाल आदि की व्यवस्था की गई थी। इस महोत्सव के अवसर पर मारवाड़ी समाज की पांच सौ से अधिक महिलाओं ने ईशर गणगौर की पूजा की। मंदिर के मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं सुहाग के लिए भगवान शंकर एवं पार्वती स्वरूप ईशर गणगौर की पूजा कीं। उसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद महिला मंडल ने संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए सिकंदरपुर सीढ़ीघाट पर विषर्जन करने पहुंची और वहां पर गीत गाती हुई प्रतिमा का विर्सन किया। कार्यक्रम में सचिव किशन तुलस्यान, कन्हैया साह, मंटु सुरेका...