मारवाड़ी युवा मंच व प्रेरणा शाखा ने किया वाटर कूलर व चलंत प्याऊ का शुभारंभ
कोडरमा, मई 13 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच व प्रेरणा शाखा द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, अड्डी बंगला परिसर में वाटर कूलर और चलंत प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल ही जीवन है व जल संरक्षण जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जल बचाने और उसके सदुपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्धाटन मौके पर चौधरी परिवार के द्वारा प्रदत वाटर कूलर का शुभारंभ नारियल प्रधारकर बिनोद चौधरी ने किया, जबकि पूजा अर्चना राम उदय पांडेय ने कराई। इस अवसर पर विनोद चौधरी ने कहा कि इस मंदिर में वाटर कूलर लगाने का उद्धेश्य मुख्य रूप से राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। वहीं मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा के द्वारा एक चलंत वाटर कूलर का शुभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.