साहिबगंज, फरवरी 17 -- बरहेट। मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच बरहेट शाखा की ओर से बाबा गाजेश्वरनाथ धाम शिवगादी में स्थायी शीतल पेयजल सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रांतिय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय संयोजक दीपक डोकानिया ने कहा कि दीन- दुखियों की सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। इस सत्र में राष्ट्रीय कार्यक्रम अमृत धारा के तहत लोकार्पित यह झारखंड में पचीसवाँ एव शाखा की दूसरी स्थायी शीतल पेयजल केंद्र है। पेयजल केंद्र पर लोकार्पण समारोह के दौरान प्यासे शिव भक्तो की लम्बी लम्बी कतारें मंदिर परिसर में इस सेवा प्रकल्प को सार्थकता प्रदान करती है। समाज सेवी मनोज अग्रवाल के सौजन्य से इस जलदान केंद्र का निर्माण कराया गया है। शीतल पेडल सुविधा केंद्र के लिए शाखा ने प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया जी एव पूर्व प्रांतीय संयोजक दीपक...