मारवाड़ी युवा मंच ने लगाए वाटर कूलर
दरभंगा, मई 29 -- दरभंगा, संवाद सूत्र। मारवाड़ी युवा मंच की दरभंगा शाखा की ओर से समाज के विशिष्ट सदस्यों के सहयोग से शहर में चार जगहों पर अमृतधारा योजना के तहत वाटर कूलर लगाए। इनमें सरस्वती कन्या पाठशाला, गुल्लोबाड़ा, हजारीनाथ मंदिर, बड़ा बाजार, बंगलागढ़ व मुक्तिधाम रोड, बद्रीनारायण मंदिर के पास शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में मौजूद मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक बूबना, सचिव प्रतीक पोद्दार एवं संयोजक हिमांशु मित्तल ने बताया कि मंच की ओर से अमृतधारा योजना के तहत शुक्रवार को चार वाटर कूलर लगाये गये। मंच की ओर से लगातार रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, सत्तू वितरण, प्रतिभा सम्मान आदि किए जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन सुरेका, मायुमं के प्रांतीय संयोजक राजेश शर्मा, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष राहुल नथानी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.