दुमका, अप्रैल 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय,दुमका का नए भवन में संचालन प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेशादि पूजन करते हुए माँ सरस्वती का आह्वान किया गया। समिति के सचिव पवन कुमार भालोटिया ने बताया कि विद्यालय के पुराने भवन में स्थान की कमी रहने के कारण लगातार प्रशासन से एक भवन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जा रहा था। वर्तमान उपायुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष हेम्ब्रम एवम जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार की अनुकंपा से ज़िला स्कूल के पास एक पुराने बन्द विद्यालय के पुराने भवन को मारवाड़ी उच्च विद्यालय के संचालन हेतु आवंटित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.