किशनगंज, नवम्बर 26 -- किशनगंज. हिंदुस्तान प्रतिनिधि हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की आधारशिला है। युवा पीढ़ी को इसकी मूल भावना को समझना अत्यंत आवश्यक है। मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज की एनएसएस इकाई द्वारा बुधवार को आयोजित संविधान दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ..) संजीव कुमार ने उक्त विचार व्यक्त किए। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) सजल प्रसाद ने कहा कि संविधान सामाजिक न्याय, समानता, मानवीय मूल्य और राष्टीय एकता की गारंटी है। इसे पढ़ना और समझना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। एनएसएस अधिकारी डॉ. क़सीम अख्तर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि संविधान-निर्माताओं ने जो मार्ग हमें दिया है, वह ज्ञान, न्याय और समानता का मार्ग है। एनएसएस का उद्देश्य भी युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.