किशनगंज, जून 13 -- किशनगंज, एक संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में चल रही यूजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा के अंतर्गत शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। उनके साथ उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. पिनाकी रंजन दास भी उपस्थित थे। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्य के साथ परीक्षा केंद्र के विभिन्न कक्षों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।निरीक्षण यह भी प...