किशनगंज, जून 15 -- किशनगंज एक संवाददाता। इेदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की जून-2026 सत्रांत परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हो रही है। मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में भी यह परीक्षा 1 जून से प्रारंभ होकर 21 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा का जायजा लेने के लिए इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. निहाल बेग आज मारवाड़ी कॉलेज पहुंचे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार तथा इग्नू समन्वयक डॉ. अश्विनी कुमार ने उनका स्वागत किया。

परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण क्षेत्रीय निदेशक ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन, अनुशासन, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और केन्द्र...