गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। मारवाड़ बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के कुल 96 विद्यार्थियों में से 35 छात्रों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन किया गया है। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. तरन्नुम निशा ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत ज्ञानकोश, वात्सल्य और वेरिकोश टेक्नोलॉजी आदि कंपनियों ने कैंपस ड्राइव के माध्यम से छात्रों का चयन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...