मारवाड़ी सेवा समिति ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर। मारवाड़ी सेवा समिति एवं गोरखपुर क्लब लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मंगलवार को संरक्षक राज कुमार गोयल, ज्योति गोयल, गौरी शंकर सरावगी, आशीष रुंगटा निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर सराफ, अध्यक्ष बिमल कुमार रुंगटा, सचिव अशोक बंका, कार्यक्रम संयोजक कीर्ति रमन दास, महिला समिति की अध्यक्ष संगीता सिंघानिया, सचिव नीलम श्याम अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुमन छापड़िया आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सह संयोजक आनंद जालान, मनमोहन टेकड़ीवाल, प्रमोद टिबड़ेवाल, महेंद्र तुलस्यान, श्याम सुंदर अग्रवाल, अमित तुलस्यान, सुनील भालोटिया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.