रांची, मार्च 20 -- रांची। जिला मारवाड़ी सम्मेलन की मेजबानी में रविवार को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय कार्यसमिति बैठक और नगर निकाय सम्मान समारोह आयोजित होगा। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 11 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न निकायों से निर्वाचित मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस बार समाज से एक मेयर, दो अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष और 18 पार्षद चुने गए हैं। चुनाव लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल और महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सभी सदस्यों से उपस्थिति की अपील की है। तैयारियों के जायजा लेने के दौरान पवन कुमार शर्मा, सुभाष पटवारी और ललित पोद्दार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.