बोकारो, मार्च 1 -- फुसरो, प्रतिनिधि। मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो शाखा के द्वारा सम्मेलन के चिकित्सा शिविर प्रभारी-भवानी अग्रवाल की देखरेख में स्थानीय श्री अग्रसेन भवन फुसरो में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन मोहनी देवी की पुण्यस्मृति में उनके पुत्र बजरंग अग्रवाल के सौजन्य से किया गया। जिसका उद्घाटन श्री अग्रसेन स्मृति भवन के वरीय उपाध्यक्ष अशोक राठी तथा कोषाध्यक्ष प्रेम राज गोयल, सम्मेलन के महामंत्री कृष्ण कुमार चांडक व राजेश राठी के द्वारा डॉ यूके नाग को पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन के महामंत्री ने बताया कि प्रत्येक महीने की पहली तारीख को यह शिविर लगता है। संजय अग्रवाल, संगठन मंत्री पवन अग्रवाल, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...