मारवाड़ी सम्मेलन ने 145 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
रांची, जून 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी भवन सभागार में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 125 छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा क्षेत्रों से जुड़े 20 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, खेल एवं योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले अंश पोद्दार (कराटे), प्रसन्ना पटवारी (कुश्ती) एवं सीकृत अग्रवाल (योग) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की उभरती प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना तथा युवाओं को शिक्षा एवं संस्कार के प्रति प्रेरित करना था। समारोह की मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.