धनबाद, मार्च 12 -- मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया के अध्यक्ष पद का चुनाव मार्च माह में होना तय माना जा रहा है। चुनाव को लेकर मारवाड़ी समाज में सरगर्मी बढ़ गई है। हालांकि, चुनाव टालने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आम सहमति बनाने का काफी प्रयास किया, परंतु किसी एक व्यक्ति के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके बाद चार दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, डॉ. ओपी अग्रवाल, सुनील सावड़िया और धर्मप्रकाश खेतान शामिल हैं। चारों दावेदार समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ युवाओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में निरंतर लगे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए समाज के प्रबुद्ध द्वारका प्रसाद गोयनका और जय प्रकाश देवरालिया को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। चुनाव में समाज के सिर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.