जमशेदपुर, मार्च 2 -- मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की ओर से महेश्वरी मंडल प्रांगण में भव्य एवं उल्लासपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के युवक-युवतियों, बुजुर्गों एवं बच्चों की सहभागिता देखने को मिली। पूरा परिसर रंग, उमंग और पारिवारिक सौहार्द से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष दिलीप कांवटिया द्वारा उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर एवं पारंपरिक होली टोपी पहनाकर शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। उन्होंने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है। इस अवसर पर हाल ही में नगर परिषद चुनाव में वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित समाज के प्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में सुरेश शर्मा लिपु, सत्यनारायण अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.