घाटशिला, फरवरी 18 -- घाटशिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अखिल भारतीय अग्रवाल मारवाड़ी सम्मेलन के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील जैन को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देने उनके घाटशिला राजस्टेट मेन रोड स्थित आवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सुनील जैन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मारवाड़ी सम्मेलन समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देगा। कार्यक्रम के दौरान प्रवीण अग्रवाल, विकास आनन्द,सौरभ अग्रवाल, ललित अग्रवाल, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...