जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 की प्रथम आमसभा रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हुई। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। महामंत्री विनोद कुमार जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभा में पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा कथित रूप से गठित अवैध ट्रस्ट के माध्यम से सम्मेलन की 25 लाख रुपये की राशि के गबन/दुरुपयोग के मामले पर गंभीर चर्चा हुई। आमसभा ने सर्वसम्मति से अनुशासन समिति को प्रांतीय मारवाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय मारू, महासचिव एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल तथा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया को शो-कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया। तीनों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा ज...