मारवाड़ी समाज ने यात्रियों का गला कराया तर
भदोही, मई 18 -- भदोही, संवाददाता। भदोही रेलवे स्टेशन पर रविवार को मारवाड़ी समाज द्वारा यात्रियों का भीषण गर्मी में गला तर कराया गया। गाड़ियों के रुकने पर समाज के लोगों द्वारा ठंडा पानी, बिस्कुट आदि यात्रियों को दिया जा रहा था। इस नेक कार्य को लोगों ने सराहा। समाज के आरके बोथरा ने बताया कि हर रविवार को समाज के लोगों द्वारा स्टेशन पर ठंडा पानी पिलाने का काम यात्रियों को किया जाता है। इसमें लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। गर्मी एवं धूप के बीच सुबह नौ बजे से लकर शाम पांच बजे तक लोगों की सेवा की गई। बताया कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाता रहेगा। यह भी पढ़ें- डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर पनशाला का उदघाटन यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.