वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। मारवाड़ी समाज के द्विवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। पहला निर्विरोध निर्वाचन प्रचार मंत्री पद के लिए सुरेश तुलस्यान का हुआ था। उसके बाद अन्य पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दावेदारी करने वाले अन्य लोगों ने समाज हित में आपसी सहमति के आधार नाम वापस ले लिये। अनूप सर्राफ अध्यक्ष और पवन अग्रवाल प्रधानमंत्री चुने गए हैं। निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा एक फरवरी को साधारण सभा की बैठक में की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.