दुमका, मार्च 2 -- दुमका में मारवाड़ी समाज की ओर से पूरे धूमधाम से होलिका दहन किया जा रहा है। इस बार भी पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन की तैयारी की गई है। इसके साथ ही शहर के कई जगह होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मारवाड़ी समाज द्वारा यहां के श्री अग्रसेन भवन चौक पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके लिए महिलाएं गोबर की बड़कुला और होलिका तैयार करती हैं। महिलाओं द्वारा तैयार बड़कुला व होलिका को शहर के अग्रसेन भवन चौक पर जमा करते है और पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन किया करते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.