धनबाद, अप्रैल 2 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी विद्यालय झरिया में बुधवार को मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण भोजगढ़िया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आध्यात्मिक अनुष्ठान के साथ सत्र की शुरुआत करना हमारी समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है। कार्यक्रम में सचिव महेश जालूका, अनूप लिल्हा सहित प्रबंध समिति के सदस्य और प्राचार्य मनोज कुमार रवानी, उप-प्राचार्या रेखा पोद्दार व सपना सिन्हा मौजूद रहीं। अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...