धनबाद, फरवरी 21 -- मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के दशम बोर्ड बैठक शुक्रवार को धनबाद क्लब में हुई। अध्यक्षता अनिल मुकीम और संचालन विनोद पसारी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक अपैल 2026 से नए फाउंडर ट्रस्टी के लिए पांच लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं, जो वर्तमान में अभी तीन लाख रुपए हैं। अभी जो लोग ट्रस्टी बनना चाहते हैं, वे 31 मार्च तक तीन लाख रुपए दे कर फाउंडर ट्रस्टी बन सकते हैं। सभी ने एक स्वर में प्रस्तावित एमवीटी रिजॉर्ट का जल्द से जल्द निर्माण कर प्रथम फेज मे मंदिर, रेस्टोरेंट एवं लाउन को दीवाली तक समाज को समर्पित करने का संकल्प लिया। सुनील मित्तल ने पिछली बैठक की कार्यवाही को सदन में रखा। धन्यवाद ज्ञापन रवि अग्रवाल ने किया। बैठक में योगेन्द्र तुलस्यान, बिनोद तुलस्यान, सज्जन खरकिया, निर्मला तुलस्यान, वेद प्रकाश केजरीवाल, पवन केजरीवाल, ...