धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड व एकल महिला समिति की ओर से महिलाओं में कैंसर की रोकथाम को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन धनबाद क्लब में किया गया। अध्यक्ष सीए आरबी गोयल ने सभी का स्वागत किया तथा सचिव नितिन हड़ोदिया ने कार्यक्रम का संयोजन किया। महिला समिति की अध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल एवं सचिव चांदनी मित्तल ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई। डॉ समीर हाजरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसका पता नहीं चल पाता है और यह दीमक की तरह पूरे शरीर को चाट जाती है। समय-समय पर हमें अपने शरीर की जांच करानी चाहिए और समय पर जो कैंसर वैक्सीनेशन की जरूरत है, उसे लेना चाहिए। मौके पर अनिल गुप्ता, किशन गोयल, संजय गोयल, सुनील सोनी, शेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, प्रदीप गोपालका, उर्मिला अग्रवाल, नूतन अग्रवा...