मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने शुरू की चलंत अमृत धारा
दुमका, मई 19 -- दुमका। भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा दुमका ने मंगलवार को एक महीने तक चलने वाले चलंत अमृत धारा एवं जल संरक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अभियान के तहत चलंत गाड़ी पूरे शहर में घूम-घूम कर राहगीरों, जरूरतमंदों और श्रमिकों को ठंडा जल, तरबूज और खीरा निःशुल्क वितरित करेगी। कार्यक्रम के पहले दिन शाखा सदस्यों ने स्टेशन रोड, टावर चौक और बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर लोगों के बीच जल एवं फल का वितरण किया। इस मौके पर शाखा सचिव पूजा मोदी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लू और डिहाइड्रेशन से लोगों को बचाना हमारा उद्देश्य है। एक महीने तक यह सेवा अनवरत जारी रहेगी। वहीं संरक्षिका रिंकू मोदी ने लोगों से अपील की कि जल का संरक्षण करें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.