कोडरमा, अप्रैल 15 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार की शाम को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के ध्येय वाक्य एक मंच - एक लक्ष्य, सशक्त युवा - सशक्त राष्ट्र के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने नवगठित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष आकृति चौधरी, सचिव प्रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, उपाध्यक्ष आर्ची जैन व स्नेहा चौधरी व सह सचिव दीपा गुप्ता ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने सभी सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए प्रेरणादायी उद्बोधन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.