रांची, अप्रैल 28 -- रांची। समर्पण शाखा ने सेवा कार्यों की शृंखला के अंतर्गत अमृतधारा सेवा का आयोजन किया। शाखा ने शहर के 21 विभिन्न स्थानों पर अमृतधारा प्याऊ सफलतापूर्वक स्थापित की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए इस सेवा के अंतर्गत राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल जल पिलाकर राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राइका, वर्षा धानुका, वीना शर्मा, कृष्णा अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच शीतल पेयजल प्याऊ की शुरुआत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...