मारवाड़ी युवा मंच ने 1500 रोटियां और 51 किलो गुड़ खिलाकर की गौ सेवा
कोडरमा, जून 24 -- झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा के सदस्यों द्वारा गौ सेवा अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और गलियों में घूम-घूम कर बेसहारा घूम रही गायों को भी भोजन कराया। इस पूरे सेवा कार्य के दौरान सदस्यों द्वारा कुल 1500 रोटियां और 51 किलोग्राम गुड़ गायों को खिलाया गया। मौके पर मंच के प्रांतीय भवन संयोजक राज पच्चीसिया, अध्यक्ष मोहित संघई, सचिव अतुल खेतान, उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, उपाध्यक्ष शिवेश पच्चीसिया और मंच के सदस्य आकाश जैन उमंग कंदोई, मिशांक केडिया, मिहिर खेतान, अंकित खेतान, तुषार चौधरी, आयुष केडिया, चंद्रशेखर जोशी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.