रांची, अप्रैल 8 -- रांची। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, समर्पण शाखा द्वारा लालपुर स्थित सरकार मेंशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 50 से अधिक लोगों की आंखों, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कर विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षा शुभा अग्रवाल और सचिव रेखा राईका के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...