मारवाड़ी युवा मंच ने बांटे 200 फलदार और छायादार पौधे
रांची, जून 6 -- रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। हरित भविष्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से आम, जामुन, लीची, पीपल और नीम जैसे लगभग दो सौ फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए। संस्था के सचिव मुकेश शर्मा ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। मौके पर विकास अग्रवाल और अमित शर्मा उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण की सेहत सुधारने को आगे आए लोग, पहले दिन खूब लगे पौधे यह भी पढ़ें- हितकु में पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.