सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर शाखा सिमडेगा ने विश्व पत्रकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पत्रकारों का सम्मान किया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के घर एवं कार्यालय पहुंचकर उन्हें मोमेंटो भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। मंच ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा देती है। मंच के सचिव सौरभ शर्मा ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है। पत्रकार दिन-रात मेहनत कर सत्य को सामने लाते हैं। उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच ने श्रमिकों को किया सम्मानित मारवाड़ी युवा मंच हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा। सम्मान कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष अभिजीत मित्तल, सचिव सौरभ शर्मा, नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.