कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच ने नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर के आवास पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान शहर के विकास, स्वच्छता और सुनियोजित कार्यप्रणाली को लेकर सार्थक व सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। सम्मान कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष राहुल जैन, सचिव अंकित केडिया व कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मंच के पूर्व अध्यक्ष रितेश दुग्गड़, संयोजक अरविंद चौधरी, अर्जुन संघई, सदस्य संजय अग्रवाल एवं प्रदीप हिसारिया ने भी नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए शहर के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान 15 मार्च को झुमरीतिलैया में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की गई। इस आयोजन में नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व शहर के सभी 28 वार्ड पार्षदों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.