मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा की ओर से शनिवार को सिकंदरपुर स्थित गौशाला में गायों को गुड़, चोकर, हरी सब्जी, गाजर आदि खिलाया गया। संयोजिका श्वेता जाजोदिया ने कहा कि यह कार्यक्रम गौ सेवा परमो धर्म के तहत किया गया। इसके बाद मंच और शाखा के सदस्यों ने गौशाला में अस्थाई प्याऊ लगाया। कार्यक्रम की संयोजिका पलक अग्रवाल द्वारा प्रतिदिन वहां शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में पूनम गट्टानी, प्रीति टेकरीवाल, स्वाति गाडिया, निधि तुलस्यान, सौरभि नाथानी, नेहा गौतम आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.