मारवाड़ी युवा मंच ने एसएसपी को किया सम्मानित
धनबाद, अप्रैल 30 -- धनबाद। सिविल सेवा दिवस पर बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच की धनबाद शाखा और धनबाद शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में प्रांतीय स्तर पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने एसएसपी प्रभात कुमार को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके दफ्तर में सम्मानित किया। प्रतिनिधियों ने समाज की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सिविल सेवा अधिकारियों के अमूल्य योगदान की सराहना की। मौके पर धनबाद शाखा के अध्यक्ष दीपक साह, धनबाद शक्ति शाखा की अध्यक्ष ईशा अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, संजय सवारगी, पूजा खेरीवाल, गौरी गोयल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.