रामगढ़, मई 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए जनसेवा के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, रामगढ़ कैंट की चेतना शाखा की ओर से एक मई से चलित प्याऊ सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा के तहत लोगों को ठंडा पानी और ग्लूकोज युक्त पेय उपलब्ध कराया जा रहा है। चार व पांच मई को चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में यह सेवा सफलतापूर्वक संचालित की गई, जहां राहगीरों को ठंडा जल और ऊर्जा प्रदान करने वाले पेय वितरित किए गए। इधर, श्याम मंदिर परिसर में चलित प्याऊ के दौरान करीब 400 गिलास ठंडा, स्वादिष्ट रूह अफजा शरबत और 250 गिलास ठंडा पानी लोगों के बीच वितरित किया गया। मौके पर पूजा अग्रवाल, सचिव शिखा अग्रवाल, नीति बरेलिया, अंकिता शाह, पिंकी अग्रवाल, श्रुती अग्रवाल, नेहा, सोनी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नेहा मुरारी, समा जैन और शिखा अग्रवाल ने सहभागिता...